देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यस्वास्थ्य

एमपी में शराब के अहाते बंद पर भाजपा नेता सरोज जोशी ने क्या कहा

1 अप्रैल से प्रदेश में बंद हुए अहाते

अरविंद शर्मा,(सावधान हिंदुस्तान)
, भिंड , सरोज जोशी ने कहा कि ,,,,शिवराज सिंह चौहान जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हु की उन्होंने मध्यप्रदेश के अहतों को बंद करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया मुख्यमंत्री की दूर दृष्टि की आप कल्पना भी नहीं कर सकते है क्योंकि अहतों का दर्द वही मां, बेटी, बहन और पत्नी समझ सकती है जिनके परिवार के लोग अहाते से संबंध रखते है अहाते जाते है और अहतों में काम करते है हमारे मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के अहतों को बंद करा कर कितना पुण्य अर्जित किया है कितनी माता और बहनों की दुआ आशीर्वाद उनको प्राप्त हो रहा है अहाते के बंद होने से समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा जहां एक ओर युवाओं को वहा से छुटकारा मिलेगा तो दूसरी ओर पुरुष वर्ग जो अहाते में बैठ कर पीते थे अब इतने बेशर्म तो नही बनेंगे की घर में मां,बेटी,बहन के सामने पिएं इस प्रकार समाज में शराब की लत भी कम होगी जिससे कई परिवार में संपन्नता भी आयेगी परिवार टूटने से बचेंगे परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है ओर जब परिवार में खुशियां आएगी तो समाज फिर से संपन्न होगा शराब की लत से मध्य प्रदेश के यूवा पीढ़ी पर कितना गलत प्रभाव पड़ रहा था ये हम मां,बहन,बेटियों से ज्यादा कोई नही बता सकता है क्योंकि जब शराब पीकर किसी मां,बहन,बेटी के पिता ,भाई या पति घर पहुंचते थे तो घर में लड़ाई झगड़ा कर बहनों का खाना ओर सोना सब कुछ हराम हो जाता है कई बहने तो मार पीट की भी शिकार होती थीं मैंने कई परिवार शराब पीने के कारण उजड़ते हुए देखे है.मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिनोन्हे मध्यप्रदेश की बहन,बेटियों का दर्द समझा ओर 1अप्रैल से मध्यप्रदेश के सभी अहतों को बंद करा कर मध्य प्रदेश की मां, बहन ,बेटियों को अमन चैन खुशाली से परिवार में रहने की सौगात प्रदान की है मैं मध्यप्रदेश की एवं जिले की सभी मां,बहन,बेटियों से निवेदन करना चाहती हूं की आप सभी को अब में डर कर नही डटकर मुकाबला करने की शक्ति हमारे प्रिय भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शक्ति प्रदान की है

अहाते खुले दिखे तो कर सकते है शिकायत:आपको अपने आसपास कहीं भी 2 नंबर में अहाते खुले मिलें तो तुरंत 181 पर कॉल कर शिकयत दर्ज कराए क्योंकि जब हमारी समाज की बहन,बेटियां जागरूक होंगी तभी हम सही तरीके से किसी भी कानून का पालन करा सकेंगे….

सरोज जोशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दतिया जिला प्रभारी

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button