खेलदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्य

आप के बाद अब समाजवादी पार्टी ने शुरू किया संगठन का विस्तार शुरू

जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सौंपी जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सौंपी जिम्मेदारी
भिण्ड। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी अब अपने संगठन के गठन और विस्तार को लेकर मंथन में जुट गई है। जल्द ही पार्टी प्रदेश से लेकर जिलों तक नए पदाधिकारियों के नाम तय कर देगी। सूत्रों की माने तो सपा संगठन में अन्य वर्ग जातियों के नेताओं को बड़ी जगह मिल सकती है। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने सर्किट हाउस में प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। आगामी 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर इंदौर मऊ में बडी तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे जिसमें समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आ रहे है जिनके नेतृत्व में विधान सभा चुनाव में भिंड जिले की पांचों विधान सभा सीटों पर चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को उतारा जा रहा है आने आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल जी का जिले का दौरा रहेगा। जिले की हर विधान सभा से समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी एक बड़े ही रूप में उभर कर सामने आएगी। सपा सर्व समाज की पार्टी है। संगठन विस्तार के दौरान विधानसभा चुनाव के पहले सपा में जो लोग शामिल हुए उनको संगठन में जिम्मेदारी दी जायेगी। संगठन विस्तार जिला उपाध्यक्ष श्यामजी बुधौलिया को मनोनीत किया, साथ ही लहार विधानसभा का प्रभारी भी बनाया। इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण अंचल में सदस्यता अभियान को गति दे रहे हैं। जिसके लिए पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियों सौंप दी गई हैं। जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार की पोलें खोली। प्रेस कान्फ्रेंस में बीके बोहरे प्रदेश सचिव, कैप्टन राजेश्वर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अशोक दण्डोतिया जिला महासचिव, दीपक यादव उपाध्यक्ष, राधामोहन सिंह, डॉ. लज्जाराम यादव वरिष्ठ नेता, सतेन्द्र यादव मीडिया प्रभारी, मनोज तिवारी जिला सचिव, कोकसिंह यादव सहदेव सिंह नरवरिया मुलायम सिंह यादव ब्रिगेडियर जिला अध्यक्ष सूरज बघेल सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मोजूद रहे।
सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button