अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भिण्ड में अब अपराध करने वाले अपराधियों की खैर नहीं, जगह-जगह होंगें सीसीटीव्ही, हर गतिविधि तीसरी आँख से होगी कैद

तीसरे आंख से करेंगे निघा

भिण्ड। पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सम्पूर्ण जिलेवासियों से अपील करते हुये कहा है कि एक कैमरा शहर के नाम मुख्य सडक़, आम रास्ते में अथवा बाहर के मेन गेट पर भी लगायें जिससे आपके घर के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखी जा सके, आजकल आधुनिक दौर में क्राइम करने वाले अपराधी नये-नये तरीके से अपराध कर रहे हैं, जिन पर पुलिस पहुँचती तो है, पर तब तक काफी देर हो जाती है, इसलिए हर मोहल्ले गली में यदि सीसीटीव्ही कैमरे लगे होगेेंं तो निश्चित तौर पर होनी वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा और पूरा शहर अमन चैन से जी सकेगा। प्रमोद भदौरिया
पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शहर वासियों से अपील करते हुये कहा है कि शहर में पिछले दिनों हवाई फायरिंग व चोरियों के प्रकरण सामने आये हैं लेकिन पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरे के जरिये जल्द सभी आरोपियों को पकडक़र हवालात भेज दिया, इसलिए हमनेें इन अपराधों को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है एक कैमरा शहर के नाम होगा तो अपराध करने वाले अपराधी भी भयभीत होंगें कि हमनें जरा भी हरकत की तो हम इस सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो जाएगें। सभी शहरवासी एक कैमरा शहर के नाम मुख्य सडक़, आम रास्ते में अथवा अपने घर के बाहर मेन गेट पर भी लगाऐं जिससे होने वाली चोरियों व चोरों पर निगाह रखी जा सके, शहर के जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे नहीं लगवाए हैं, उन्हें भी कैमरे लगवाने की समझाईश दी जाएगी। प्रमोद भदौरिया

एसपी बोले किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में सीसीटीव्ही कैमरा एक बड़ा हथियार:
पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी कैमरा का बहुत बड़ा योगदान होता है, जगह-जगह कैमरे होंगें तो सबूत के तौर पर कैमरा बहुत बड़ा हथियार है, इससे दुकानदार, प्रतिष्ठान संचालक, कोचिंग संचालक, स्कूल संचालक, प्रावइट होस्पीटल, क्लिीनिल या फिर अन्य व्यक्ति सुरक्षित रहता है, और किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को वर्कआउट करने में आसानी होती है। प्रमोद भदौरिया
*सीसीटीवी लगवाने वालों को भिण्ड पुलिस करेगी सम्मानित*
पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अपील करते हुये कहा कि जो व्यक्ति अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों या फिर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा उसको भिण्ड पुलिस सम्मानित कर स्वागत करेगी। प्रमोद भदौरिया

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button