चंबल की शेरनी महिला ने एक चोरनी को जेवरात चोरी करते पकड़ा,
चंबल की शेरनी महिला ने एक चोरनी को जेवरात चोरी करते पकड़ा

भिण्ड:जिले एक महिला के जेवरात चोरी होते होते पास में बैठी एक चंबल की शेरनी की वजह से बच गए,महिला के जेवरात ओर लाखो रुपए के मशरूका चोरी होने से बच गए,इस साहसी शेरनी चर्चा पूरे शहर में लोग कर रहे है ,आइये जानते है क्या पूरा मामला।

जिले के फूप कस्बे से एक चोरनी महिला ऑटो में सफर करने के लिए बैठ गई,उसी के बगल से एक वृद्ध महिला बैठी हुई थी ठीक उसके सामने चंबल की शेरनी ऑटो ड्राइवर की पत्नी ज्योति बैठी थी जिसने बगैर डरे साहस दिखाकर चोरनी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया,इस महिला की तारीफ पूरे शहर के लोग कर रहे वही भिण्ड एसपी मनीष खत्री ने साहसी महिला ज्योति नागर को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया है,
ये था पूरा घटना क्रम:
अब आपको बताते क्या था पूरा मामला दरसल शुक्रवार को ग्वालियर गुड़ागुडी नाका निवासी बिटोली बाई अपनी बहन के साथ चंबल पुल से भीमनगर निवासी आकाश के ऑटो में फूप से बैठकर भिंड रही थी। इसी में फूप कस्बे से दो अन्य महिला बैठकर सवार हुई थी, जो कि रास्ते मे बिटोली के पर्स से जेवर चुराने लगी।लेकिन ऑटो में आकाश की पत्नी ज्योति भी बैठी थी, जिन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद जैसे ही वे महिलाएं इटावा रोड पर उतरी तो उन्होंने अपने पति के सहयोग से उन्हें रोक लिया। साथ ही जब उनकी तलाशी तो बिटोली के ढाई लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए नगदी उनसे बरामद हो गई।इसके बाद उन्होंने पुलिस बुलाकर महिलाओं को सुपुर्द कर दिया।

