भिण्ड बनेगा नगर निगम में ये गांव किये जांएगे शामिल,जाने क्या होगा फायदा और परेशानी
भिण्ड बनेगा नगर निगम में ये गांव किये जांएगे शामिल, जाने क्या होगा फायदा और परेशानी

भिण्ड: शहर को नगर निगम बनाने की तैयारी की तो पूर्ण कर ली गई है अब जल्द ही लोगों को निगम निगम की ख्वाहिश पूरी होने वाली है जैसे ही नगर निगम बनती है तो कुछ लोगों को फायदा होगा तो कुछ को परेशानी भी हो सकती है तो देर न करते हुए आइए जानते हैं भिंड नगर निगम बनने के बाद होने वाली फायदे और परेशानी के बारे में
भिंड जिले के नगर निगम बनाने के लिए फरवरी के महीने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा घोषणा करते प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया जिसके बाद हरी झंडी मिलते ही भिंड जिले के कुछ ग्रामों को शामिल किया गया है जिसमें ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य पूर्ण होते ही अब जनता की राय लेना बाकी है तो आइए जानते हैं क्या आपका गांव शामिल किया गया है या फिर रह गया है शामिल किए गए गांव वालों को क्या फायदा होगा क्या परेशानी उठानी पड़ सकती है इस खबर में हम दोनों चीजें बताएंग
ये होगा फायदा:
नगर निगम बनते ही पार्षदों को सालाना एक करोड़ की राशि मिलती है इसके माध्यम से वार्ड का खुद विकास कार्य कर सकेंगे और वार्ड में लोगों की परेशानी भी खत्म करेंगे और इससे शहर में विकास भी ज्यादा किया जाएगा,इसके अलावा अच्छे शॉपिंग कंपलेक्स मॉल भी बनाए जाएंगे शहर में रोजगार के साधन मिलेंगे शहर को खूबसूरत में बदलने की प्रयास जारी रहेगा,अगला फायदा होगा शहर में पार्क बहुत कम बनाए गए फिर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कत होती है लोगों को पार्क अच्छे मिलेंगे और कई डेवलपमेंट होगा साथ ही शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाएगा जिसमें ट्राफिक में लगने वाले जाम से आप लोगों को परेशानी खत्म की जाएगी
ये हो सकती हैं दिक्कतें
वृद्ध विकलांग पेंशन के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ सकते है, नगर निगम क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए मानचित्र की स्वीकृति की अनिवार्यता होगी, ग्रामीणों पर हाउस टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा, मनरेगा से होने वाले विकास कार्य बंद हो जाएंगे, को कृषि उपकरणों के लिए सब्सिडी बंद हो जाएगी।