मध्यप्रदेश के भिण्ड में बागेश्वर धाम की तरह पर्चे पर नही,चेहरा देखकर बताते है परेशानी
यहाँ बागेश्वर धाम की तरह पर्चे पर नही,चेहरा देखकर,बताते है आपकी परेशानी

भिण्ड:आपने अभी तक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का नाम खूब सुना होगा और इनके दिव्य दरबार भी देखा होगा लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भी ऐसा ही एक दिव्य दरबार लगता है जो बगैर परिचय कई आपकी जन्मकुंडली से लेकर भविष्य की बातें बता देते हैं भिंड जिले में इन दिनों यह दिव्य दरबार काफी चर्चाओं में बना हुआ है लोगों का आस्था का केंद्र बने दरबार में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है आइए जानते हैं देव दरबार की पूरी कहानी के बारे में

मेहगांव के गोरमी तिराहे के पास स्थित भुमियां बाबा मन्दिर पर हर गुरुवार एवं शुक्रवार को बड़ा मेला लगता है, जिसमें दूर दराज क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा बाबा की शरण में आकर अपनी पीड़ा को उनके चरणों में अर्पण करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तगणों द्वारा अपनी श्रृद्धा अनुसार भण्डारा या अखण्ड रामायण पाठ तथा कभी-कभी भागवत कथा का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है। यह दरबार भूमिया सरकार के नाम से पहचाना जाता है यहां पर भक्त लोगों की काफी भीड़ भी होती है भिंड जिले का दरबार लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है यहां पर पर्चे नहीं बनाए जाते बल्कि आपका चेहरा देखकर ही आपको भविष्य पहचान लेते हैं और आपकी साथ पीड़ा को भी समझ लेते हैं जिले का यह दरबार में महंत हरिओम महाराज दास जी महाराज बताते है भूमियां सरकार पर जो भी आस्था लेकर आया वह खाली हाथ नही गया।
जानिये कब होती सबसे अधिक भीड़:
दरबार मे खासकर भाद्रपद माह में भण्डारे का आयोजन एवं बैसाख माह की चतुर्दशी को भुमिया बाबा का जन्मोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।तब टाइम यहाँ सबसे अधिक भीड़ होती है

