ब्रेकिंग न्यूज़

भिण्ड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरा,भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ाकर शिक्षक हो रहे करोड़ पति?

भिण्ड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरा,भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ाकर शिक्षक हो रहे करोड़ पति?

भिण्ड,जिले ले में शिक्षा विभाग द्वारा कई घोटाले की शिकायत आती रहती है,माना जा रहा है कई ऐसे शिक्षक जो भ्रष्टाचार कर जनता के खून पसीने की कमाई का पैसे में डकैती डालकर करोड़ पति बन जाते है।ऐसा ही एक मामला भिण्ड जिले में देखने को मिला जहाँ एक कर्मचारियों को दिए जाने वाले हाउस रेंट एरियल के भुगतान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई हुई है

बताया जा रहा है इसमें तीन अलग-अलग स्कूलों के प्राचार्य ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर एक करोड़ 12 लाख 37 हजार 836 राशि को इन प्रिंसिपल व उनके सहायक कर्मचारियों ने अपने नाते रिश्तेदारों की खाते में डालकर शासन को चूना लगा दिया है। यह मामला में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज सिटी कोतवाली में कराया है।
जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर लिखित थाने में आवेदन दिया था जिसमें बताया गया था कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक भिंड के प्रिंसिपल पीएस चौहान, शासकीय उमा विद्यालय अकोड़ा के प्रिंसिपल एस के गौतम, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल क्यारीपुरा भिंड के प्राचार्य एस के तायल, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राम बबेड़ी मैं तैनात अंजनकिशोर बाजपेई, एमएलबी गर्ल्स स्कूल में तैनात अविनाश सिंह भदौरिया और शासकीय उमा विद्यालय क्रमांक एक भिंड में तैनात ओम प्रकाश शाक्यवार ने मिलकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दिए जाने वाली हाउस रेंट एरियर की राशि को अपने नाते रिश्तेदारों की खाते में डालकर शासन के धन का दुरुपयोग किया है, जो कर्मचारी- अधिकारी इस राशि के हकदार थे उन्हें शासन की योजना से वंचित रखा है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अफसर के जानकारी में आई तो जांच बैठा दी गई जिसके बाद जांच में खुलासा हुआ तो तक करीबन एक करोड़ो 12 लाख 37 हजार 836 का सरकार को चुना लगाकर राशि को रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर करा दिया,जिसमे अब पुलिस तलास कर रही है,

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button