भारत मे बन रही विश्व की सबसे बड़ी राखी,गिनीज बुक में होगा नाम दर्ज
भारत मे बन रही विश्व की सबसे बड़ी राखी,गिनीज बुक में होगा नाम दर्ज

भिण्ड, रक्षाबंधन पर भारत मे विश्व की सबसे बड़ी राखी बनने जा रही है,यह राखी अब गिनीज बुक समेत अन्य में रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जाएगा,राखी की लंबाई करीबन 1000 फिट है ऐसे में 25 फीट चौड़ी राखी गई है,भिंड जिले में दोनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है,यह एमपी के भिंड में बन रही है, जिले के समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने यह राखी बनवाई है•

ये रिकॉर्ड अपने आप में इसलिए भी खास बन रहा है क्योंकि इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) समेत पांच रिकॉर्ड्स में एक साथ दर्ज किया जाएगा. अब तक यह रिकॉर्ड 20 फीट की रखी के रूप मेंदर्ज है.

सावन के महीने में विश्व की सबसे बड़ी राखी तैयार कराई जा रही है, जिले के मेहगांव में रहने वाले भाजपा नेता और समाजसेवी अशोक भारद्वाज के फॉर्म हाउस पर राखी बनाने का काम चल रहा है. अशोक भारद्वाज ने बातचीत करते बताया है,हम लोग अचानक बैठे हुए तो मन मे भाव आया क्यों राखी के त्यौहार को कुछ नया रूप दिया जा नो पूरे विश्व मे मैसेज जाए,फिर अचानक राखी को बड़ा रूप देने का ख्याल आया कि सबसे बड़ी बनाई जाए जो विश्व रिकॉर्ड तोड़ दे,गूगल किया तो पता चला इससे पहले 20 फिट चौड़ी राखी बनाई गई थी,जो गिनीज बुक में नाम दर्ज है,हमने इसका आकार एक हजार फीट रख दिया जो इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ न सके,ये राखी बहनो की सुरक्षा रखने का वचन देती है।
इस तरह बनाई जा रही:
विश्व की सबसे बड़ी राखी में प्लायवुड के ऊपर फोम लगाकर तैयार की जा रही है। फोम को कलर करके उस पर मोती, सितारे व अन्य सामग्री से राखी को डिजाइन कर लुक दिया जाएगा। राखी का धागा साफा को गूंथकर तैयार किया जा रहा है। धागे की लंबाई कई फीट रहेगी । इसका अंतिम छोर इतना पतला होगा कि जिसे कलाई पर बांधा जा सकेगा।

