ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका,शिवपुरी जिले के विधायक ने दिया इस्तीफा,

चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका,शिवपुरी जिले के विधायक ने दिया इस्तीफा,

मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया,अब अगला क्या कदम होगा इस बारे में अभी नही बताया,आइये जानते क्यों दिया इस्तीफ़ा

उन्होंने मीडिया को जानकारी देते बताया कि वो पिछले साढ़े तीन साल से उपेक्षा के शिकार हो रहे थे, कोलारस से भाजपा विधायक के स्तीफे के बाद भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका। आज अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं सत्रों की मानें तो जल्द ही वीरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस का दामन थाम कर शिवपुरी से लड़ो सकते हैं विधानसभा चुनाव, फिलहाल चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज दिखाई देने लगी है।इधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कैलारस विधायक रघुवंशी ने कहा सिंधिया जी ने यह कहकर सरकार गिराई थी,कि किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा पर भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंधिया जी ने किसान कर्ज माफी करना तो दूर आज दिन तक कर्जमाफी की बात तक नहीं की।रघुवंशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ी थी।

ये लिखा इस्तीफा में

वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मुझे पार्टी में नजर अंदाज किया जा रहा था। मैंने अपनी पीढ़ा शीर्ष नेतृत्व को बताना चाही, लेकिन ने इस और ध्यान नहीं दिया। मैंने जबसे भाजपा ज्वाइन की तब से पूरी इमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहा था। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लिया।

बता दें कि वीरेंद्र रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी में अपने ही लोगों से परेशान नजर आ रहे हैं। कई बार उनका दर्द भी झलका है। मंच से बिना नाम लिए कई बार उन्होंने अपने लोगों पर काम न करने देने के आरोप भी लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद वीरेंद्र रघुवंशी सिंधिया समर्थकों से काफी नाराज दिखाई दिए हैं। कई बार मंच पर उनका दर्द झलका

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button