ब्रेकिंग न्यूज़

26 साल से फरार आरोपी को फूप पुलिस ने पकड़ा

26 साल से फरार आरोपी को फूप पुलिस ने पकड़ा

भिंड जिले के फूप कस्बे से 26 साल से फरार एक आरोपी को फूप पुलिस ने धर दबोचा पकड़ा गया आरोपी साल 1997 में दसवीं की परीक्षा के दौरान दर्ज प्रकरण में फरार हो गया था जोकि एक स्थाई वारन्टी था,इसी को लेकर पुलिस लंबे समय से पकड़ने के लिए तलाश रही थी लेकिन पुलिस से दूरियां बना रहा था इधर विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस द्वारा फरार बदमाशों के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के तहत आज रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान परीक्षा अधिनियम के मामले में न्यायालय में फरार आरोपी सतेंद्रसिंह कुशवाह नि नुनहाटा को गिरफ्तार करने में फू्प थाना पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई ।

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध जब प्रकरण दर्ज हुआ था तब वह नवयुवक होकर 10वी की परीक्षा दे रहा था आज अधेड़ उम्र में उसी प्रकरण में उसे गिरफ्तार किया गया है।

उक्त वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी की सूचना पर si ब्रजेश परमार, का प्र आर जवरसिंह, आर अंकित, आर मनोज, आर हस्तकुमार की भूमिका रही है।

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button