ब्रेकिंग न्यूज़

भिण्ड में चंबल नदी इस बार फिर बाढ़ की मचाएगी तबाई?

भिण्ड में चंबल नदी इस बार फिर बाढ़ की मचाएगी तबाई?

भिण्ड मध्यप्रदेश में कई जिलों में हो रही जोरदार बारिश का असर अब भिंड जिले में दिखाई देने लगा है.सोमवार को कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ना शुरु कर दिया है, जिससे चंबल नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है.नदी में अब जलस्तर बड़ना शुरू हो जाएगा सोमवार की सुबह 85 हजार क्यूसेक पानी कोटा बैराज से चंबल में छोड़ा गया। यह जलस्तर आज भिण्ड जिले में मंगलवार की शाम से नजर आना शुरू होगा। ऐसे में अटेर के मजरा मुकुटपुरा, कछपुरा, खेराहट, नावलीवृंदावन, मधेरा का मजरा त्रिपुरा, नखलोली का मजरा मडैया, कोषड़ का मजरा मडैया, चिलोंगा, रमा का मजरा कोट, तरसोखर, नावलीहार, आकोन, अहरौली काली, गड़ैर, चौम्हो, सूरजपुरा, विंडवा, ज्ञानपुरा और बरही समेत कुल एक दर्जन ऊपर गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते है।प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए है जोकि 07534230061-07534230062

पिछली साल बाढ़ ने मचाई थी तबाई:
चंबल नदी में हर साल कोटा बैराज से पानी छोड़ा जाता है जिससे भिण्ड जिले के आसपास एक दर्जन से ऊपर गांव इसके चपेट में आ गए थे,ग्रामीणों का राशन पानी सामान सभी बाढ़ की चपेट में आने से बह गए.

खतरे से नीचे है अभी चंबल:
जल संसाधन विभाग से मिली
चंबल नदी में अभी कोई बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। सोमवार की दोपहर उदी घाट पर चंबल नदी का जलस्तर 107.8 मीटर था। जबकि यहां खतरे का निशान 119.80 मीटर पर है। यानि अभी चंबल खतरे के निशान से 12.72 मीटर नीचे चल रही है। वहीं, कोटा बैराज से लगातार चंबल में छोड़े जा रहे पानी से मंगलवार की शाम तक यहां जलस्तर बढ़ेगा।

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button