भिण्ड बना नगर निगम जानिए इसके लाभ कौन कौन गांव हुए शामिल
भिण्ड बना नगर निगम जानिए इसके लाभ कौन कौन गांव हुए शामिल

भिण्ड,एमपी का भिण्ड जिले को नगर निगम बनाने की कवायद लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई,भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा शनिवार की रात को नोटिफिकेशन जैसे आया शहर के लोगो मे ख़ुशी दौड़ने लगी.खबर में जानते है नगर निगम बनने के बाद अब क्या होंगे फायदे जानिए इस खबर में
दरसल भिंड नगरपालिका को लबे समय से नगर निगम बनाए जाने की ती मांग की उठ रही थी. जिसके बाद फरवरी माह में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड आए तो उन्होंने भिंड को नगर निगम बनाने की घोषणा की. सीएम की घोषणा के बाद प्रशासन भिंड नगरपालिका को नगर निगम बनाने में जुट गया.शनिवार की रात भिण्ड नगर निगम बनने का नोटिफिकेशन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्रालय का आया जिले के लोगो को खुशी का माहौल बन गया जिले को लोगो को उम्मीद है अब अन्य गांव भी विकास की दौड़ में आएंगे, अब नगर निगम में शहर से लगी 24 ग्राम पंचायतों के 38 गांव को शामिल किया गया है.
ये गांव नगर निगम में पहुँचे:
भिण्ड नगर निगम मे शामिल किया गया है. शहर के लगे ग्राम पंचायत विरधनपुरा का गांव बिरधनपुरा, रहला, ग्राम पंचायत दबोहा, बबेड़ी, डिडी,बाराकलां, जामपुरा का जामपुरा, अतरसूमा, ग्राम पंचायत कीरतपुरा का गांव कीरतपुरा, चंदनपुरा, मंगदपुरा, ग्राम पंचायत चंदूपुरा, खादरगऊघाट का गांव खादरगऊघाट, लक्ष्मीपुरा, हेवदपुरा, कुमरौआ, पंचायत रछेड़ी, जामना, चरथर का गांव चरथर, रतनपुरा, पंचायत मानपुरा, दीनपुरा, बिजपुरी, भटमासपुरा का भटमासपुरा, सालिंगपुरा, बिल्हौरा, पंचायत धरई का गांव धरई, नालीपुरा, पंचायत पुर का गांव पुर, शाहपुरा, पंचायत भुजपुरा का गांव भुजपुरा, कुसमार, पंचायत उदोतपुरा का गांव उदोतपुरा, मिहोनी, पंचायत मुडियाखेड़ा का गांव मुडियाखेड़ा, बक्सीपुरा, पंचायत सिमराव का गांव कुरथरा और ग्राम पंचायत जवासा जैसे सभी गांव को शामिल किया जाएगा
अध्यक्ष की जगह बनेंगे महापौर:
अब भिण्ड में अध्यक्ष की जगह महापौर और सीएमओ के बजाय होंगे आयुक्त ऐसे में अब महापौर को 2 करोड़ रुपए व उसकी एमआईसी को 5 करोड़ रुपए तक के विकास कार्य कराने के पावर होते हैं.