ब्रेकिंग न्यूज़

आपके घर पर रखा सिलेंडर कही एक्सपायरी डेट का तो नही ऐसे, करे पता

आपके घर पर रखा सिलेंडर कही एक्सपायरी डेट का तो नही ऐसे, करे पता

आपके घर पर रख सिलेंडर कही एक्सपायरी डेट जा तो नही ऐसे, करे पता

अरविंद शर्मा दताउली
भिण्ड,घर में लगने वाले रसोई गैस सिलेंडर घर पर डीलर्स आपके पहुंचा देता है,ऐसे में कई बार आप बगैर देखे ही सिलेंडर को इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं,क्या आपको पता है यह सिलेंडर एक्सपायरी तारीख भी लिखी होती है ये नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है,नहीं जानते तो आज हम इस खबर में आपको बताने वाले हैं कैसे एलपीजी गैस सिलेंडर में एक्सपायरी तारीख को कैसे चेक करे

दरसल हाल ही में भिण्ड जिले के फूप कस्बे में एक मकान में तेज धमाका हुआ जिसमे एक महिला की मौत हुई,परिजनों का कहना था सिलेंडर की पिन इस्तेमाल करते वक्त दबी हुई रह गई इससे गैस का रिसाव प्रेसर से हुआ मकान बंद होने के कारण धमाका हुआ,इस खबर में हम आपको बताने वाले है सिलेंडर इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी चीजें चेक करके ही इस्तेमाल करे नही तो बड़ा हो सकता है जिला आपूर्ति अधकारी मनोज वाष्णेय का कहना है एलपीजी सिलेंडर की चर्चा करें, तो इनकी मैन्यूफैक्चरिंग कई बाहरी और भीतरी मानकों के आधार पर होती है. गैस सिलेंडरों पर कोड लिखे होते हैं, जिसका संबंध टेस्टिंग डेट से होता है. इन कोड का इस्तेमाल एक्सपायरी डेट के लिए नहीं, बल्कि सिलेंडर की सेफ्टी टेस्ट (Safety Test) डेट के लिए किया जाता है.आप लोग भी घर पर भी इसे चैक कर सकते है अगर कही भी गलती नजर आती है तो ज़रूर शिकायत करे

प्रिंट कोड होता है,ऐसे समझ:
आपको बता दु गैस सिलेंडर पर एक कोड यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्रिंटेड होते हैं. इन कोड की शुरुआत में लिखे अंग्रेजी अक्षर ए, बी, सी और डी चार 1 वर्ष की चार तिमाहियों के लिए लिखे होते है,ऐसे समझें प्रिंटेड कोड को गैस सिलेंडर पर प्रिंटेड कोड को आप इस तरह समझ सकते हैं. मान लीजिए कि आपके सिलेंडर पर A 23 प्रिंटेड है, तो इसका मतलब कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही जनवरी-मार्च तक में इसे टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. इसी तरह, B 23 जिन सिलेंडरों पर लिखा होगा, उन्हें इस साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल, मई, जून के बीच री-टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. इसी प्रकार, जुलाई, अगस्त और सितंबर तिमाही के बीच टेस्टिंग के लिए C 23 प्रिंट होगा. वहीं, अर्थ है कि इन्हें तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के बीच टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. वहीं, डी का उपयोग अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए किया जाता है.

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button