अपराध

साइबर क्राइम से रहे अलर्ट,नही तो खाते से उंड जाएगे रुपए

साइबर क्राइम

भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में एक युवक से चालीस हजार रुपए की ठगी हुई। फरियादी से ऑनलाइन पैसा डबल किए जाने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने क्यूआर कोड भेजा और एक रुपए डाल कर वापस किया। फिर दो रुपए भेजने को कहा फिर चालीस हजार डालवाएं। फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा में बैठे ठगी के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा बताया गया कि ठग गिरोह का सदस्य हरियाणा के गुडगांव का रहने वाला है।

ये हुआ है मामला:

गोदह थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के मुताबिक चंदेरा का रहने वाले राजेश प्रजापति के पास करीब दिसंबर महीने में एक युवक का फोन आया कि आपको एक पॉलिसी दी जाती है जिसमें रुपए कुछ ही समय में दोगुने हो जाते है। इस पर राजेश प्रजापति को उसने मोबाइल नंबर पर अकाउंट को क्यूआर कोड भेजा।

क्यूआर कोड से भेजकर मांगी रकम:

साईबर अपराधियों अपने झांसे में लेकर क्यूआर कोड में एक रुपए डालने को कहा। फरियादी ने एक रुपए डाल दिए। इसके पर आरोपित ठग द्वारा दो रुपए अकाउंट में डाल दिए। ये देख प्रजापति को विश्वास हो गया। इसके बाद बढ़ी रकम डालने के लिए प्रेरित किया। इस पर पीड़ित प्रजापति ने चालीस हजार रुपए आपने मित्र से लेकर 40 हजार रुपए खाते में दाल दिए,जिसके बाद डबल होकर नही आए थोड़ी देर बाद मोबाइल बंद कर लिया जिसकी शिकायत फरियाद ने थाने दर्ज कराई,पुलिस ने पड़ताल में सामने आया कि गुड़गांव में हाउस नम्बर 1102 में राहुल सिंग पुत्र प्रेम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है,

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button