
फूप के छात्र ने 10वी में जिले में द्वितीय प्रदेश में 11वा स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन।
फूप कस्बे के चौधरी स्कूल के छात्र वंश शर्मा पुत्र राधामोहन शर्मा ने गुरूवार को घोषित हुऐ एम पी बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट में 500 अंक में से 484 अंक प्राप्त कर 97.6 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में 11वे पायदान पर आकर भिण्ड जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर फूप कस्बे का नाम रोशन कर दिया।
कृष्णा शर्मा के पिता राधामोहन शर्मा फिलहाल नीमच कंज्यूमर कोर्ट में यूडीसी पर तैनात हैं एवं माता लक्ष्मी शर्मा गृहणी है। वंश फूप में अपने चाचा अरविंद शर्मा पत्रकार के साथ फूप में रहकर चौधरी स्कूल में पढता है। जिसमें उसके घर वालों द्वारा बताया गया कि वंश वैशे रोज पूरे दिन में लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था लेकिन परीक्षा के निकटतम समय में उसके द्वारा 18 घंटे पढ़ाई की गई थी जिसके फलस्वरूप उसने आज माता-पिता का नाम जिले एवं प्रदेश में रोशन कर दिया।


