
दंदरौआ धाम में पहली बार प्रदीप मिश्रा की होगी आठ लाख से ऊपर पहुचेंगे भक्त सुनने
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा भिण्ड में जिले में होने जा रही है.इस कथा का आयोजन इसी महीने के 28 तारीख को शुरू होगा जिसमें दस लाख लोगों की आने की उम्मीद है.प्रदीप मिश्रा की कथा की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की प्रशासन ने मंजूरी दे दी है
दरसल वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में कथा करने जा रहे हैं.जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रदीप मिश्रा दंदरौआ धाम में शिव महापुराण की कथा करेंगे पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन और कथा की तैयारियां दंदरौआ धाम में शुरू हो चुकी हैं.वहीं कथा आयोजन और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए तीन विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन दंदरौआ धाम में 28 नवंबर से शुरू होगी 2 दिसंबर को को समापन होगा
इस दिन पहुँचेगे:
चंबल के भिण्ड जिले में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा 27 नवंबर को जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम पहुंच जाएंगे और यहां वे महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज के जन्मोत्सव में शामिल होंगे जिसके बाद 28 तारीख को शिवमहापुराण की कथा कहेंगे फिलहाल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।



