गोहद |देश मे चूनाव का दौर है ऐसे एक तरफ मोदी चार सौ की बात कर रहे वही दूसरी और विरोद भी देखने को मिल रहा है।भिण्ड में एक समाजसेवी ने मोदी को घेरते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे न खाएंगे और न ही खाने देंगे, मगर भाजपा के दस साल के शासन से साफ हो गया है कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का अभ्यारण्य बन गई है. हर भ्रष्टाचारी को भाजपा सरंक्षण दे रही है.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने पार्टी की भिंड जिला समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं ने एनसीपी पर पहले चार हज़ार करोड़ के सिंचाई घोटाले और फिर बाद में सात सौ करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाकर कहा था कि अजित पवार जेल में चक्की पीसेंगे, मगर अब वे भाजपा की सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं और दूसरे भ्रष्टाचारी छगन भुजबल मंत्री है, और प्रफुल्ल पटेल को विमानन घोटाले से मोदी सरकार ने क्लीन चिट दे दी है.
जसविंदर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर प्रधानमंत्री ने शहीद सैनिको के बच्चों के आशियाने हड़प लेने का आरोप लगाया था. अब वे भाजपा में शामिल होकर भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को गृह मंत्री अमित शाह ने दुनिया का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति कहा था, अब वे भाजपा में हैँ और मुख्यमंत्री हैं.
माकपा नेता ने कहा भाजपा एक समय सिंधिया को सबसे बड़ा भू-माफिया और ग़द्दार कहा करती थी लेकिन अब वे मोदी सरकार में मंत्री और स्टार प्रचारक हैं. भाजपा और प्रधानमंत्री ने ऐसे ही आरोप पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर लगाए थे और आज वे भी भाजपा के राष्ट्रीय नेता हैं.
इलैक्टोरल बॉन्ड पर घेरा:
जसविंदर सिंह ने कहा कि इलैक्टोरल बॉन्ड के खुलासे से साफ हो गया है कि भाजपा किस प्रकार नकली दवा बनाने वाली कंपनियों से चंदा लेकर उनकी नकली दवाओं को अनुमति देकर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही थी. जिस रामदेव को सर्वोत्तम न्यायालय से फटकर लगी है, उसे भी भाजपा का संरक्षण था.
माकपा नेता ने कहा कि इस भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए आज देश भर की जनवादी धर्मनिरपेक्ष ताकतें hu इंडिया गठबंधन में एकजुट हो गयी हैं. देश के संविधान और धर्मनिरपेक्ष ढांचे की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना बेहद जरूरी है और माकपा इसके लिए व्यापक अभियान चलाएगी.
Back to top button