धर्मराज्य

सावन में ये शिव जी पर जामुन और गुलाब के फूलों से अनोखा श्रंगार,जाने हजारों साल पुराना मंदिर के चमत्कार

सावन में ये शिव जी पर जामुन और गुलाब के फूलों से अनोखा श्रंगार,जाने हजारों साल पुराना मंदिर के चमत्कार

भिंड के सबसे प्राचीन शिव मंदिर बनखंडी सर पर इस समय सावन का महीना शुरु हो चुका है कैसे हैं भक्तों का मंदिर पर भीड़ उमड़ रही है एक भक्त ने भोले बाबा पर फल और फूल से अनोखा सिंगार कर दिया जिसके बाद जो भी श्रृंगार देखने वाले लोगों को भी भीड़ लग रही है भक्तों का मानना है कि भोले बाबा के सिंगार करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है

भिण्ड वनखडेश्वर मंदिर

जिले का प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है भक्तों के द्वारा हर महीने की 1 एवं 16 तारीख को वनखंडेश्वर महादेव का अद्भुत श्रंगार किया जाता है, यह परंपरा भक्तों के द्वारा 4 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी जो अनवरत जारी है। भक्तों ने बताया कि इस बार वन खंडेश्वर महादेव का श्रृंगार जामुन के फल, गुलाब के अलावा कई प्रकार के फूलों के साथ किया गया जो अद्भुत है। मंदिर के पुजारी ने बताया की वन खंडेश्वर महादेव का श्रृंगार करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है, यही वजह है कि यहां कई भक्तों के द्वारा महीने की 1 एवं 16 तारीख को श्रृंगार किया जाता है

पृथ्वीराज चौहान ने कराई थी स्थापना:

वनखडेश्वर महादेव मंदिर पर शिव जी की स्थापना पृथ्वीराज चौहान 1175 में महोबा के चंदेल राजा से युद्ध करने भिंड के रास्ते से गुजरे थे.पृथ्वीराज चौहान ने यहां पड़ाव डाला. तंबू गाढ़ने के लिए खुदाई हुई तो एक शिवलिंग निकल आया। पृथ्वीराज चौहान ने इस जगह पर मंदिर बनवाकर इस स्वयंभू शिवलिंग की स्थापना करा दी.

सावन पर लगती है भीड़:
गौरी सरोवर पर एक सैकड़ा के करीबन शिव मंदिर है इसलिए यहां एक तरह का शिवालय बोला जाता है जिले के आसपास के लोग सभी शिव मंदिर पर सावन के महीने में भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं माना जाता है सावन के महीने में शिव जी के बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं भक्तों को आशीर्वाद दे देते हैं और उनकी मनोकामना भी पूरी हो जाती है

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button