धर्म

भारत मे इस दिन मनाया जाता है ब्लेक डे:प्रधानमंत्री ने ब्लेक डे पर दी श्रद्धांजलि

भारत मे इस दिन मनाया जाता है ब्लेक डे:प्रधानमंत्री ने ब्लेक डे पर दी श्रद्धांजलि

अरविंद शर्मा
14 फरवरी 2019 को देश का वह काला दिन था जब हमारे देश के जवान को पुलवामा में आतंकी लोगो ने षड्यंत्र से हमारे जवानों के साथ  बारूद भरी कार बस से टकरा दी जिससे अपने प्राण की आहुति देनी पड़ी,आज शहीद जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी) जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.’

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीद जवानों को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने लिखा, पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों को शत शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि. भारत की रक्षा को समर्पित उनके इस सर्वोच्च बलिदान के लिए, देश सदा ऋणी

भिण्ड में निकाली शौर्ययात्रा:
एमपी के बाजार जिले में पवाई माता मंदिर पर एक शहीद जवानों के लिए शौर्ययात्रा पूर्व सैनिकों के सानिध्य में निकाली गई,यह यात्रा पवाई माता मंदिर से शहीद स्मारक सर्किट हाउस के पास पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंली दी,इस कार्यक्रम में सुनील फौजी,रोकी तोमर,जइवा पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, पुलवामा हमले में साक्षी कांस्टेबल राकेश सिंह, दिनेश बौद्ध, भूतपूर्व सैनिक सुनील फौजी, सूबेदार मेजर शिवबहादुर भदौरिया, कैप्टन राधेश्याम दंडोतिया, रिटायर सीआरपीएफ के जवान मेघ सिंह ,बृजेश अटरिया, कल्याण सिंह, दिलीप सिंह, समाजसेवी, रघुराज जामौर, रॉकी तोमर शुभम पचौरी, वीरेंद्र वर्मा, अरविंद शर्मा,आकाश पवैया, नकुल गुर्जर, सहित कई भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी, अधिकारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सावधान हिन्दुस्तान

Related Articles

Back to top button