लालबत्ती बैठकर दूल्हा बने भोलेनाथ,भक्तों ने सजाया द्वार,शहर में जगह जगह स्वागत
लालबत्ती बैठकर दूल्हा बने भोलेनाथ,भक्तों ने सजाया द्वार,शहर में जगह जगह स्वागत
महाशिवरात्रि के मौके पर भिण्ड शहर में 13वीं बार भोलेनाथ की बारात निकाली गई. इस दौरान नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ-साथ शहरवासी भी बाराती बने. शिव बारात का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया.

द्वार सजाया जाता है,
भोलेनाथ के विवाह के लिए भक्तों के द्वारा बर्तनों से एक गेट सजाया जाता है,जहाँ बाबा भोलेनाथ को बैठेने के लिए एक पटा रखा जाता है,बाबा को पटा पर बैठाया जाता है,ठीक उसी तरह जैसे दूल्हे को गेट पर बैठाते है,इस दौरान भक्त लोगो का मेला लगा रहा है।यह सब तैयारी भक्तों के द्वारा कराई जाती है,
जगह जगह स्वागत महाकाल का,
भिण्ड जिले में बाबा भोलेनाथ को लालबत्ती में सवार होकर हर साल बरात निकालते है,इस बरात में सभी भक्तों के द्वारा बाबा का जोरदार स्वागत किया जाता है,हर जगह फूलों से बारिस कराई जाती है,बाबा के स्वागत की तैयारी शहर के गौरी सरोवर से शुरु होकर सदर बाजार,गोल मार्केट, परेड चौराहे तक होती है,इस दौरान शहर में चप्पे चप्पे पर फोर्स भी तैनात रहता है।



